फ़्रांस के एक अदालत ने इस्राईल विरोधी प्रदर्शनों के बाद हंगामा कराने के आरोप में 3 लोगों को जेल भेज दिया है। 21 से 28 साल के इन जवानों को पिछले सप्ताह इस्राईल विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने के आरोप में बुधवार के दिन 6 महीने की सज़ा सुनाई गई। उत्तरी पेरिस में 20 जूलाई को होने वाले इस्राईल विरोधी प्रदर्शनों के बाद हिंसा उस समय शुरू हुई जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस का प्रयोग किया। पेरिस में यह इस्राईल विरोधी प्रदर्शन ऐसी स्थिति में हुए कि जब 18 जूलाई को पेरिस के सुरक्षाबलों ने कुछ सुरक्षा कारणों से फ़िलिस्तीन के समर्थक गुटों को प्रदर्शन करने से रोका था।
फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में किये जाने वाले प्रदर्शनों को रोकने के कारण फ़्रांस सरकार को देश के भीतर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। फ़्रांस सरकार के आलोचकों का कहना है कि सरकार का यह क़दम नागरिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है।
24 जुलाई 2014 - 12:10
समाचार कोड: 626395
फ़्रांस के एक अदालत ने इस्राईल विरोधी प्रदर्शनों के बाद हंगामा कराने के आरोप में 3 लोगों को जेल भेज दिया है। 21 से 28 साल के इन जवानों को पिछले सप्ताह इस्राईल विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने के आरोप में बुधवार के दिन 6 महीने की सज़ा सुनाई गई।